Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
Nov 2024
दर्पण
दर्प न  जाने।
वह तो
समर्पण को
सर्वोपरि माने ।

जिस क्षण
दंभी की छवि
उस पर आने विराजे,
उस पल
वह दरक जाये ,
उसके भीतर से
आह निकलती जाये।
उसका दुःख
कोई विरला ही जान पाये।

२०/०८/२०२०.
Written by
Joginder Singh
57
   Vanita vats
Please log in to view and add comments on poems