Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
Jul 2020
रखो दोस्ती का मिजाज
नीम की निंबौरी सा
जो अधीर,लोभी
और लालची परखें
दिखे उन्हे हरी भरी
लगे उन्हें कड़वी-कड़वी।

रखो दोस्ती का मिजाज
नीम की निंबौरी सा
जो धैर्यवान, सज्जन
और गुणवान‌ परखें
दिखे उन्हें पीली-पीली
लगे उन्हे रसभरी
और मीठी-मीठी ।।
Mohan Jaipuri
Written by
Mohan Jaipuri  60/M/India
(60/M/India)   
  43
 
Please log in to view and add comments on poems