Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
Mar 2020
कभी जंगल काटता
कभी ग्लेशियर काटता
अब जानवरों तक
पहुंच गया
आदमी

खतरे में पड़ गया पर्यावरण
ऋतुओं का बिगड़ गया आचरण
क्यों नहीं सोचा
जो होगा पर्यावरण के साथ
वही तो पाएगा
यह पर्यावरण की उपज
आदमी

सताया जब चिंपांजी
पाया एड्स
सूअर से ले लिया
स्वाइन फ्लू
चमगादड़ तक पहुंचते-पहुंचते
खुद ही उल्टा लटक गया
आदमी

संक्रमित होने लगा
सारा जग
बचने की कोशिश में अलग-थलग
अब पड़ने लगा
आदमी
Mohan Jaipuri
Written by
Mohan Jaipuri  60/M/India
(60/M/India)   
  41
     ---, Reyna, Indeed and A Slow Heyoka
Please log in to view and add comments on poems