Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
 
51 · Sep 2020
मधुमास
Mohan Jaipuri Sep 2020
भोग भोग सब भये उदास
सूंघ सूंघ‌ ना रुकी सुवास
स्वास स्वास बसे है आस
स्वास प्रबंध ही है मधुमास।।
Mohan Jaipuri Jul 2020
हाल दिल का मोबाइल रूपी
किताब जितना ही चंचल है
शब्दों को खूबसूरत हाथ ने रोक लिया
आंखों के जज्बात रोकना मुश्किल है
जुल्फों का बिखरा हुआ सौंदर्य
और ये गरिमामय आभरण
नज़रें हमारी जम गईं
लेखनी को रोक पाना
अब हुआ मुहाल है।
Mohan Jaipuri Jan 2020
घाट घाट का पानी पीना
सिखाता है अवगुण ढकना
कभी शेर तो कभी गिदड़
से होता रहता सामना
कभी डर से दौड़ना
कभी मौके को हथियाना
कभी नरम तो कभी गर्म
भाव सीखाता अपनाना
जिसने घाट घाट का पिया हो पानी
उसका कोई होता नही सानी
सोच समझकर टक्कर लेनी
वरना पड़ेगी मुंह की खानी।।
51 · Sep 2024
Literacy day
Mohan Jaipuri Sep 2024
Eradicate illiteracy
Illuminate minds
Go for multilinguages
for better understanding
of future times
51 · Aug 2020
खजाना
Mohan Jaipuri Aug 2020
खजाना हर बार हीरे मोती का ही नहीं होता है।
जिसने‌ शब्दों को‌‌ सहेजना और संवारना
सीख लिया वह भी दिलों की तिजोरी भरता है।
Mohan Jaipuri Oct 2020
जीवन जटिल से जटिल हुआ
उम्र के हर मुकाम पर
जीवन की साध बढ़ती गई
इसके हर नये आयाम पर
चाहा था संगीत,मिल रहा है क्रंदन
यही है वर्तमान का असली चरित्र चित्रण

संबंधों की पकड़ ज्यों ज्यों ढीली पड़ती
अंदर की छटपटाहट बढ़ती
भावों का उभार आता
त्यों त्यों सहने की ताकत बढ़ती
सत्य स्वीकार नहीं,झूठ का है अभिनंदन
यही है वर्तमान का असली चरित्र चित्रण

प्रश्नों पर मनन नहीं ,उनका करते हैं दमन
उत्तर कहां से पाओगे,जब मन में नहीं चैन
आरोपों की नाव पर कब तक होगी सवारी
एक दिन तो खत्म होगी ये सब‌ खवारी
ये खुराफाते तब तक लील जाएगी जीवन
यही है वर्तमान का असली चरित्र चित्रण
51 · Oct 2024
फासला
Mohan Jaipuri Oct 2024
जिंदगी का फलसफा
बस इतना सा है
काफी अकेला हूं और
अकेला ही काफी हूं
में जितना फासला है।
Mohan Jaipuri Oct 2020
जीवन में संयम
कमाई में परिश्रम
आचरण में सच्चाई
संगठन की अच्छाई
जिसको समझ आई
वक्त को उसने
मजबूती दिखाई

दुनिया की चर्चा
फालतू का खर्चा
आचरण में ढिलाई
हिस्सों की बात आई
अब शुरू हुई
प्यार की रुसवाई
वक्त ने उसको
औकात बताई
Mohan Jaipuri Sep 2020
हमारे शब्द
हमारी छाया हैं
हमारे आचरण
हमारी काया हैं
बस इतनी सी
अभिव्यक्ति की
माया है।।
Mohan Jaipuri Feb 2020
राजनीति एक पौधा है
यह धर्म, संप्रदाय और जातिवाद
के अंधेरे में फलता- फूलता है
घृणा, विभाजन और गुंडागर्दी
से पोषण पाता है
इसमें जो शामिल हो जाता है
उसको हर जुल्म-ओ- सितम के पार
यही दिखाई पड़ता है।
Mohan Jaipuri Aug 2020
एक हाथ पंजाबी कड़ा
दूजे हाथ रिस्ट वॉच
गुलाबी होंठ, नशीले नैन
लगती हो तुम बटर स्कोच
क्रीमी गाउन , हाई हील
लगती हो शायर की सोच
कहते हैं परियां आसमान में होती हैं
क्या तुम धरती पर हो सचमुच ?
50 · Jul 2020
Soul
Mohan Jaipuri Jul 2020
A Philosopher's soul
resides in mind
A Poet's soul
resides in heart
A Singer's soul
resides in throat
But a dancer's soul
resides in every *****
50 · Aug 2024
Dreams
Mohan Jaipuri Aug 2024
Only dreams
are ours
Relations are
Nothing
but life covers
50 · Aug 2024
Raining
Mohan Jaipuri Aug 2024
Raining sings
Raining sounds
Raining pounds
Raining is the time
romance surrounds
everything in nature
That makes it the
suitable creator
Mohan Jaipuri Oct 2024
नाकामियां भी लाजमी हैं
जीवन जीने के लिए
क्योंकि कामयाबी आगाह नहीं करती
अपने आवागमन के लिए ।।
49 · Jan 2020
Well End
Mohan Jaipuri Jan 2020
All is well
When end is well
But how to arrive
at well end
This is the question
Of a million pound
49 · Apr 2020
Time is news
Mohan Jaipuri Apr 2020
It was not a news
When someone was waiting
for me at home
And I was on my duty
But now it is a news
When I am at home
And duty is non mobility
Time defines duty and news.We are only puppets.
Mohan Jaipuri Sep 2020
ये जिंदगी की समस्याएं
जीवन की गति का आधार हैं
सोच का बुनियादी आहार हैं
अवसर ढूंढने का नवाचार हैं
ना इनसे कभी घबराना
              ये हैं हमारी आवश्यकताएं
              ये जिंदगी की समस्याएं
माना ये ना सोने देती
फिर भी नए-नए सपने दिखाती
या सीधे ही गंतव्य पहुंचाती
नहीं तो फिर मंजिल ही बदल देती
किसी निष्कर्ष पर जरूर पहुंचाती
               ये हैं हमारी अभ्यास पुस्तिकाएं
‌               ये जिंदगी की समस्याएं
49 · Sep 2024
One rain
Mohan Jaipuri Sep 2024
It was abundant
rain this year
That helped crops
to sow and grow
Now last one
rain is required
to happy every bro
Ages have aspired
for this in past too
but wait of one rain has
never come true and
had turned always
every face  blue
49 · Jul 2024
कोटर
Mohan Jaipuri Jul 2024
कोटरों में कबूतर रहते
जिनकी नहीं कोई बोली
अब कोटरों में मानव रहते
हालत उनकी भी वैसी हो ली
पहले सेक्टर वाली कोठियां
फिर आये ऊंचे-ऊंचे फ्लैट
बेरोज़गारी ने धीरे-धीरे
सब कुछ दिया समेट।।
49 · Mar 2020
Work is transparent
Mohan Jaipuri Mar 2020
An honest declares
Himself as clean
While it is
Never done
by a cheater
Cause
The honest has
faith on works
While a cheater
relies on the
mercy
for his 'excuses'
48 · Oct 2020
तोंद
Mohan Jaipuri Oct 2020
यह तोंद ही है
जो चेहरे से पहले
नजर आती है
खुराक का मिजाज
बयां कर देती है
एक बार अगर
आ गई तोंद
सौंदर्य को
देती है रोंद
समय रहते
संभालो तोंद
वरना बीमारियां
लगा लेंगी सेंध
48 · Jul 2020
इत्तेफाक
Mohan Jaipuri Jul 2020
इत्तेफाक महज इत्तेफाक से तो नहीं होते
कुछ तो इस जहां में इनके मसाइल होते
जिन्होंने मोड़े थे बड़ी नजाकत से रास्ते
आज एक अजनबी उसी चांद संग लौटे।।
Mohan Jaipuri Aug 2020
तेरी सुन्दरता‌ लगता है
गहनो की मोहताज‌ नहीं
आंखों को देख तेरी‌ ना‌ आये
ऐसा‌ दुनियां का कोई ख्वाब नहीं
देख तेरा लिबास ना‌ डोले
ऐसा मजबूत मेरा इमान नहीं
अगर मिली किसी दिन यों ही
भूल ना जाऊं खुद को कहीं

होंठ तेरे गुलाब जैसे
मेरे सीने में दफन सुंदर अरमानों जैसे
लगे देख तेरी जुल्फें ऐसे
कोई जलजला मेरे दिल में आयेगा जैसे
अगर कहीं डूबने लग जाऊं‌ इस जलजले में
पुकार लेना एक बार नाम मेरा तेरे होंठो से
तैर लूंगा मैं भी जलजलें में तिनकों के जैसे
तिनकों की इस संगत में
भूल ना जाऊं खुद को कहीं
48 · Sep 2024
Parallel lines
Mohan Jaipuri Sep 2024
To overcome
loneliness
May be some day
I can find a wife
But before that
I have to learn
how to enjoy
a voice sharp
like a knife
A wife is beautiful
and gives a
meaningful life
Yet  a lot 
understanding
is needed
about how the
two parallel
lines as one
can survive
47 · Jun 2020
Pearl Anniversary
Mohan Jaipuri Jun 2020
Today is Anniversary Pearl
But life now is not simple

Your ideals are our power
to live the life's each & every hour
Your memories are unending
Which recite the melody of life
Life stream is continuous
But life now is not simple

No happiness in life
No clothes have colors
Heart is now sad
No music has melody
No food has sweet taste
Only the timecycle moves on
But life now is not simple

No worry about loss & profit
No happiness - no sorrow ever hit
No weather changes a bit
No interest in day
No fear of darkness.
Just follow the nature's rule
But life now is not simple

Those who expire young
They always appear in memories as young
Maybe their power stays with us
And becomes our resource
This is our life's strength
But life now is not simple.
Mohan Jaipuri Jul 2020
यह कैसी दो हजार बीस की साल आई
अपने संग दुश्वारियां ही दुश्वारियां लाई
ड्रैगन देश से फैली एक बीमारी
अकस्मात बन गई यह महामारी
वायुयानों के पंख थम गए
भूतल परिवहन है मारी मारी
बच्चों की पढ़ाई छिन गई
दुश्वार हो गई दिन गुजारी
यह कैसी दो‌ हजार बीस...

उद्योग पतियों के उद्योग रुक गये
मजदूरों की दिहाड़ी
नेताओं की चौधर रुक गई
घूम रहे हैं जैसे कबाड़ी
किसान हो गए घर तक सीमित
कैसे बचेगी अब फुलवारी
यह कैसी दो हजार बीस...

ममता, स्नेह और साथ निभाना
बात लगती है कोई दीवानी
दादा, पापा ,मां और बेटी
में एक साथ जब कोविड पहचानी
पूरा घर जब अस्पताल पहुंचे
कैसे बचे खुशियों की क्यारी
यह कैसी दो हजार ‌बीस...

डर को ऐसे पंख लगे
महिलाएं दुर्गा बन गई
कहीं स्कूटी पर माता
बेटे को ला रही
तो कहीं बेटी पिता को
अपने गांव ले जा रही
कोई किसी की सुने नहीं बात
दुनिया आपे से बाहर हो रही
डॉक्टरों को देखकर ही
थोड़ी लौटे जीने की खुमारी
यह कैसी दो हजार बीस की साल आई
अपने संग दुश्वारियां ही दुश्वारियां लाई

कोढ में खाज का काम
कर रहे कहीं टिड्डी और भूकंप
ड्रैगन फिर भी सीमा पर
लगा रहा है कैंप पर कैंप
शायद उसकी अब खुली आंखें
देख नहीं रही आसन्न विनाश प्रलयकारी
यह कैसी दो हजार बीस की साल आई
अपने संग दुश्वारियां ही दुश्वारियां लाई
Feeling disturbed hearing the news of  megastar Amitabh bachchan, Abhishek bachchan, Aishwarya bachchan and Aradhya bachchan tested covid positive  and expressed my feelings for the year 2020 in above poem. My they all recover soon.
Mohan Jaipuri Mar 2020
रहता क्यों रोज उदास
कभी हंसने की कोशिश भी कर
        सिर पर जो बोझ है
        उसे तो पैरों पर आना ही है
        जीवन की इस कश्ती को
        भंवरों से भी लड़ना है
               अपनों को दुख सुना न पाए
चल गैरों को बताने की
एक बार कोशिश तो कर।
        उठ रही है गम की लहरें
        खुशी का है नहीं पता
        फंसा हुआ है लहरों में
        तैरना तुझे नहीं आता
               कोई नहीं है यहां जो तुझे बचाने आए
डूबने से पहले फिर भी
एक साहसिक कोशिश तो कर
        ऐसी कोई समस्या नहीं
        जिसे इंसान सुलझा न सकता
        ऐसी कोई डगर नहीं
        जिस पर राही  चल नहीं सकता
               कर साहस ऐसा जो अब तक कर ना पाए
अब तक लीक पीटते रहे
एक जुनून जीने की कोशिश तो कर
47 · Jan 2020
Pages of life book
Mohan Jaipuri Jan 2020
Friends are the beautiful
pages of this life's book
Which are colored
with unmatched look
Many of them are like
dazzling flowers
Others are humble
like falling showers
Some hover frequently
like bumble bees
Others are skilful
like fish of seas
They make us feel special
when we share with
them something normal
47 · Mar 2020
My Poem
Mohan Jaipuri Mar 2020
My poem
Patience in sorrow
Hope for a better tomorrow
A sweet heart
Who takes part
In every thick and thin
With an immortal vision
47 · Aug 2020
Hopeful choice
Mohan Jaipuri Aug 2020
A son remains a son
till he takes him a wife
A daughter remains
a daughter for whole life
A life is a life till
one has a wife
But in every situation
a daughter is a trustworthy
support and a hopeful choice
47 · Jan 2020
Patience & Success
Mohan Jaipuri Jan 2020
What kind of ocean without waves
Happiness is
like the morning
Joy of happiness is
Only with family
Churning of conscience
Dependent on disaster
Without hindrance
What a patience
Without waves
What an ocean

Hard work
Your duty
Steadiness in failure
your patience
Patience is the step of success
Without patience
What a success
Without waves
What an ocean
Mohan Jaipuri Sep 2020
हिंदी वालों को हिंदी में
अंग्रेजी वालों को अंग्रेजी में
कईयों को टनों में तो
कईयों को किलो में
यों ही लूटाते जायें
सदाचार की खूशबू‌
इस जहां में
शायरी तो इसलिए
करते हैं‌ कि खोज
सकें कोई रहबर इस
जीवन जंग-ए-मैदान में
46 · Jul 2020
Ice cream effect
Mohan Jaipuri Jul 2020
People say
Life is like ice cream
It melts when tasted
It also melts even
When not tasted
Nobody can live life
hundred percent as
per own wish
Cause it runs on
someone else's
Pre-written script
But today in this
humid , hot and sunny
afternoon I have tasted
an ice cream and
In these sad
covid times
Took myself back in
the innocent childhood.
46 · Apr 2020
Why lamps tonight?
Mohan Jaipuri Apr 2020
A Lamp has
neither a religion
nor a home
of its own
But
it Lights up
equally to
all religious
Shrines
And is a symbol
of hope for all
the homes
46 · Apr 2020
Loved are like our shadow
Mohan Jaipuri Apr 2020
Those whom we love
are like our light
Which produce our shadow
Once they leave us
We lose that light
And we virtually
Lose our shadow.
Mohan Jaipuri Aug 2020
मैंने लिखी शायरी
उसने कहा कुछ खास नहीं
वह है ही इतनी सुंदर कि
मेरे पास अल्फाज नहीं
और वो इतनी मासूम कि
समझे मेरे जज्बात नहीं।।
45 · Sep 2020
शायरी
Mohan Jaipuri Sep 2020
यह इश्कबाजी ही है
शायरी की हवा ताजी
यह दर्द तो यूं ही बदनाम है
और मय को शामिल
करना एक लफ्फाजी
Mohan Jaipuri Jan 2020
बेलन की सुनो व्यथा
इसकी भी है अपनी कथा
गीले आटे को आकृति देता
कभी रोटी ,कभी पराठा बनाता
रोटी खाकर तृप्त होते
गृहिणी का गुणगान करते
पर बेलन को याद नहीं करते।

जैसे ही गृहिणी का बिगड़े मिजाज
सबसे पहले उसे बेलन की आए याद
इस दु:ख की ना कहीं फरियाद
भाई लोगों यह बात रखो याद
अब बेलन बना हथियार
इससे होगा अब अत्याचार
अब बेलन ही रहेगा याद
सोच लिया इसको करेंगे बर्बाद।

ना बेलन के बिना रोटी बनती
ना बेलन चलाने वाली दाल‌ गलती
इसलिए है बस रिश्क में जीना
समझो बेलन को प्रीमियम और
बेलनवाली को जीवन बीमा
इसी से चलता है यह जीवन
कभी तेज और कभी धीमा-धीमा।।
45 · Aug 2020
प्यार
Mohan Jaipuri Aug 2020
प्यार तो एक सुखद‌‌
अहसास है
नजदिकी या‌‌ दूरी‌ का
इसमें नहीं कोई पाश है
मीरा ने जहर‌‌ पीकर किया था
प्रभु प्यार का अहसास
तो अमृता कभी करती थी
सिगरेट के टुकड़ों को पीकर
साहिर के हाथों को महसूस
Remembering Poetess Amrita Pritam on her birthday today
45 · Aug 2020
दोस्त
Mohan Jaipuri Aug 2020
हर रिश्ते में कोई न कोई पर्दा है
कोई ना कोई अदृश्य किस्सा है
ये दोस्त ही हैं जिनको देखकर
लगता‌ है वो‌ जिश्म का हिस्सा हैं
45 · May 2020
नेक सलाह
Mohan Jaipuri May 2020
प्रिय अब मास्क खोल न देना
     हाथ सैनिटाइज करना भी भूल न जाना
कोरोना से लड़ने का यह चक्र सुदर्शन
फूलों से भी प्यारा है इसका दर्शन
इसकी चौकस सुरक्षा में
कोई निज लापरवाही बरत न लेना
प्रिय यह मास्क खोल न देना
हाथ सैनिटाइज करना भी भूल न जाना
     मास्क की गांठों को व्यवस्थित करना सरल है
     पर एंटीबॉडी प्राप्त करना बड़ा कठिन है
     बीच भीड़ में कहीं जाकर
     लापरवाही से इसे हटा न देना
     प्रिय अब मास्क खोल न देना
     हाथ सैनिटाइज करना भी भूल न जाना
मिल सकते हैं चेहरे अनेक
कुछ चिकने, कुछ काफी नेक
कुछ खांसेंगे, कुछ देंगे छींक
नए-नए दृश्य पाकर भी
वीर तू मास्क को भूल न जाना
प्रिय अब मास्क खोल न देना
हाथ सैनिटाइज करना भी भूल न जाना
45 · Jul 2020
मानसून
Mohan Jaipuri Jul 2020
धरा सरसी
जब अंबर बरसा
गर्मी का नखरा
आज सहसा उतरा।
The clouds rained for 20 mins at the desert land from 4:15 PM IST as part of Monsoon spell.
Mohan Jaipuri Aug 2020
जमीन पर दो परियां मिली
मिलकर दोनों खूब खिली
सौंदर्य की दुनिया को
एक नई मिसाल मिली।

जब दोनों की आत्मा मिली
सौंदर्य को एक महक मिली
दोनों का देख‌ अपार स्नेह
बाकी दुनिया लागे जाली।।
44 · Sep 2020
बाला
Mohan Jaipuri Sep 2020
वक्त की धारा में
डूबा एक सितारा
चला गया तन
रह गई सुरधारा
सहमा संगीत
हारा वक्त
बाला रहेगा सदा
हमसे अविभक्त
A tribute to SP Balasubramaniam ,the great musician, singer, actor .
RIP
44 · Mar 2020
My Mom, Guide Me Home
Mohan Jaipuri Mar 2020
A person
Angel on earth
Lactates us on birth
Teaches us a truth that
Life's graph is not smooth
Brings us to youth
Never talks of her own health
And shortage of wealth
Never expects anything
Even in worst of her times
Gives blessings to us
In rhymes and
Onward difficult times
Can't see our tears
Even in her last moments
Our soul is connected to mom
To such an extent that in
Every difficult moment
Our soul calls "Oh my Mom"
Once again guide me home
Remembering my mother, a true warrior who fought against all odds including poverty, child marriage, poor family support and health problems most of her life , on her second death anniversary.  It is difficult   times which   brings me close to mother  more.
43 · Sep 2020
आधुनिकता
Mohan Jaipuri Sep 2020
आधुनिकता ने हमको
कहां से कहां पहुंचाया
       अब उषा दस्तक देती नहीं
       अलार्म से उठते हैं
       संध्या में ईश्वर स्तुति
       के बजाय कई सवाल
       लेकर सोते हैं
       जो नींद की मधुरता में
       विष घोलते हैं
इस बेबस जीवन में
कोई रस नहीं पाया
       कभी मौसम देखा नहीं
       मात्र समाचारों में सुना
       ख्वाबों को जिया नहीं
       बस नित एक नया बुना
       आराम के नाम पर कभी
       बस बीमारी को भुनाया
इतना होने पर भी इस जीवन क्रम
का कभी मंथन नहीं कर पाया
       कितनी ही बार अपनों की
       यादों में लिपटा
       हर बार किसी मजबूरी ने
       मारा मुझ पर झपटा
होटों तक आते-आते
दर्द फिर से हार गया।।
43 · Jul 2020
निंबौरी
Mohan Jaipuri Jul 2020
रखो दोस्ती का मिजाज
नीम की निंबौरी सा
जो अधीर,लोभी
और लालची परखें
दिखे उन्हे हरी भरी
लगे उन्हें कड़वी-कड़वी।

रखो दोस्ती का मिजाज
नीम की निंबौरी सा
जो धैर्यवान, सज्जन
और गुणवान‌ परखें
दिखे उन्हें पीली-पीली
लगे उन्हे रसभरी
और मीठी-मीठी ।।
43 · Feb 2020
Now & Then
Mohan Jaipuri Feb 2020
History repeats
           But
Reasons & means
           Change
         And
Dictators are
          Replaced
By Hypocrites
43 · Sep 2020
एक कड़ी
Mohan Jaipuri Sep 2020
एक कड़ी
खुशियों की लड़ी
शिशु ने पकड़ी
किशोर ने छोड़ी
तब से है सबकी
यादों में पड़ी
सतरंगी सी वह
बाल्यावस्था की घड़ी
Next page