Submit your work, meet writers and drop the ads. Become a member
 
Jan 2020 · 53
अनुराग
Mohan Jaipuri Jan 2020
जब आंख किसी से लगती है
तब आंख में छवि उसी की बसती है
बातें सारी उसकी कानों में गूंजती है
खिलखिलाहट हरदम सुनाई देती है
अनुराग की आग दिल में ऐसी दहकती है
सारे दरिया उसे मिटाने में असमर्थ होते हैं
किसी को कही नहीं जाती मनोदशा
क्योंकि पशोपेश में ऐसे फंसा
मन नहीं रहता खुद के पास
तन नहीं जा पाता उसके पास
नींद अब आती नहीं पल भर
बस प्यास बन जाती है नींद हर।
Mohan Jaipuri Jan 2020
बेलन की सुनो व्यथा
इसकी भी है अपनी कथा
गीले आटे को आकृति देता
कभी रोटी ,कभी पराठा बनाता
रोटी खाकर तृप्त होते
गृहिणी का गुणगान करते
पर बेलन को याद नहीं करते।

जैसे ही गृहिणी का बिगड़े मिजाज
सबसे पहले उसे बेलन की आए याद
इस दु:ख की ना कहीं फरियाद
भाई लोगों यह बात रखो याद
अब बेलन बना हथियार
इससे होगा अब अत्याचार
अब बेलन ही रहेगा याद
सोच लिया इसको करेंगे बर्बाद।

ना बेलन के बिना रोटी बनती
ना बेलन चलाने वाली दाल‌ गलती
इसलिए है बस रिश्क में जीना
समझो बेलन को प्रीमियम और
बेलनवाली को जीवन बीमा
इसी से चलता है यह जीवन
कभी तेज और कभी धीमा-धीमा।।
Mohan Jaipuri Dec 2019
May 23 was filled with joy overwhelming
June n July were sugar coating
Sept n Oct went lollypoping
November proved teeth aching
Dec came with sour tasting
Nov 2019 · 149
Right adventure
Mohan Jaipuri Nov 2019
Who live in present
Are the best coolants
Who leap into future
Are nail fixers
Those who Read and write
Are quiet, right and bright
Therefore
Know your nature
And try adventure.
Oct 2019 · 1.7k
Happy diwali HPians
Mohan Jaipuri Oct 2019
Drive away darkness
Invite lights
Wear always goodness
Acquire kindness
Lead for rights
Intake natural diets.
Pray to diwali to
Bring this role
to one and all.
Diwali a popular festival in India.
Sep 2019 · 122
My Status
Mohan Jaipuri Sep 2019
I am that milk
For fear of spoiling
How long have i been on gas
Consumers
According to their needs
Raise my temperature
Take out pure milk
Mixes up impurities
There are some friends
Who control gas button
Otherwise would have been
Swollen & been useless long before
Second the ***
In which I'm boiled
Is made up
In a prestigious institute
Increased requirements of people over time have increased
impurities in my soul
Still in the shape of cream
I still have some goodies
Friends still think
Why i haven't turned to " mawa"
While i think
Let the cream cover
my weak conscience
In the same fashion
Yesterday a friend said
That I'm "moody"
I afraid
Don't get off somewhere
Upper cream layer
And don't tell my friend
That I am the "chin" without mouth.
Mohan Jaipuri Sep 2019
अभियंता का चिंतन
ड्राइंग पर आता
ड्राइंग से डिजाइन बनाता
डिजाइन जब फील्ड पर आती
इसमें मानवता की कड़ी जुड़ती
यहीं से अभियंता की
प्राथमिकताएं शुरू होती।

अभियंता एक सच्चा धर्मनिरपेक्ष
उसका उद्देश्य मानवता सापेक्ष
चाहे हो अमेरिका , चाहे ईरान
मापन उसका सब जगह समान
यही है उसका धर्म - ईमान।

अभियंता का जुनून
धरती, आकाश और सागर
देखते ही देखते उसने
सब जगह बना ली डगर
वास्तविकताएं उससे
छुप नहीं सकती पल भर
यहीं से वह बन जाता
एक मशीन भर
चेतना में शामिल
हो जाती है दक्षता हर

खाना ,पीना ,रहना
इनसे ना कोई परहेज
पहाड़- मैदान, समुद्र
बन जाता है उसका घर
शाकाहारी , मांसाहारी जो
मिल जाए उस पर निर्भर
अभियंता है पूरा वैश्विक
जहां मिले रुचिकर काम
वहीं बन जाता नागरिक
आज अभियंता दिवस है
Sep 2019 · 8.7k
An Engineer
Mohan Jaipuri Sep 2019
Engineer's thinking
Arrives at the drawing
Makes design from drawing
Design When comes to field
It joins humanity
Engineer's from here
Preferences begin.

Engineer a true secular
Its purpose is relative to humanity
Irrespective of America or Iran
Measure is the same everywhere
This is his religion & faith.

Engineer's passion
Earth, Sky and Sea
Made the possibilities
Everywhere was he
Realities to him
Can not hide for a moment
That's where he becomes
A machine only
Involved in consciousness
Efficiency becomes everything

Eating, drinking, living
There is no avoiding them
Mountains,plains, sea
Becomes his home
Vegetarian, non-vegetarian
Same for him
Engineer is complete global
Where he finds interesting work
Becomes a citizen there.
Today is birthday of Bharatratna Er M. visvesvaraya which is celebrated as Engineers day in India.
Sep 2019 · 298
हिन्दी
Mohan Jaipuri Sep 2019
'ह' से है रंग हरा
'ह' से हैं सब हर्षित
'ह' का ही होता चिंतन
'ह' से ही है ये जीवन
आधे' न' से चार ज्ञानेंद्रियां
नाक, कान, आंख और रसना
ऐसी ही है हमारी रचना
'द' में भाव है देने का
'द' ही प्रतीक है दया का
'द' में समाया हर एक दिवस
'द' ही है दिवस का दीपक
जिसकी मात्राएं चांद और सूरज
ऐसी प्यारी हिंदी शब्द की सूरत
जिसकी सीमाएं हैं सीधी रेखाएं
ऐसी हैं हिंदी की उपमाएं।।
14 sept :India Hindi day.
Sep 2019 · 157
Four years of solitude
Mohan Jaipuri Sep 2019
When clouds thunder
and rain pours
It seems as if
you were there
as raining shower
When friends meet
and faces brighten
It seem as if
you were
cherry blossom
When a young person
supports an elder one
It seems as if
you were
an inspiring bun
When a child hides
in a mother's lap
It seems as if
you were safety
trust of that chap
When night comes
and stars glow
It seems as if
you were source
of that hallow
When dawn comes
and red aura spread
It seems as if
it was
your golden head.
When I think
and start writing
It seems as if
you were the
words brimming
That is why until
I am at writing
you can't give a
salute of parting.
Sep 2019 · 153
love- theme
Mohan Jaipuri Sep 2019
Flint hits flint
Creates sparks
Those who gives
wings to that spark,
bridges the gap of
light and dark &
Creates poetry
with unsaid remarks,
Creates a rainbow
from shape of themes,
he is no doubt
a lover of dreams.
Sep 2019 · 97
Snake -ladder
Mohan Jaipuri Sep 2019
Life is like snake ladder
Some boxes have snakes
Some boxes have ladders
Those who want to play
it well should
leave the state of fear and
Break the window of boxes
which keep us busy in
making everyone happy
No one is defeated here
Similarly no one is winner
One who thinks out of box
Only he becomes leader
Mohan Jaipuri Aug 2019
रसीदी टिकट
एक आत्मकथा
पिंजर
एक व्यथा कथा
कागज ते कैनवास
व्यक्त करती
नारी शक्ति एवं संवेदना
उसकी जन्मशती पर
हमारी भी एक तमन्ना
एक बार फिर से तू
जन्म इसी धरा पर लेना।।
Aug 2019 · 170
कविता
Mohan Jaipuri Aug 2019
कविता उस कृति का नाम है
जहां सृजन के शब्द उभरते हैं
प्रेरक प्रसंग मिलते हैं
कल्पनाओं के फूल खिलते हैं
प्यार और प्रीत पल्लवित होते हैं
भावनाओं की ऊंची उड़ान
का नाम है कविता।

नित नये विचारों के प्रवाह
का नाम है कविता
आत्मबोध का मार्ग
प्रशस्त करती है कविता
जिसने अपना‌ ली है कविता
वह‌ बन जाता है
एक जीवित शब्द संहिता ।।
Mohan Jaipuri Aug 2019
थां नै घणी घणी बधाइयां
देवै परदेश रा लोग नै लुगाइयां
म्हे था नै निरबिरोध जीतायां हां मान सूं
म्हे जाणां म्हानै बडभागी
जदै थे आया अठै बडे चाव सूं
अबै थे बिराजोला बडी पंचाट मा
जठै बसै देश री आतमा
एकै काम थे म्हारो करणै रो जतन करया
म्हे बोहोत बरसां सूं जिके रै लैर पड़्या
जे थे करस्यो म्हारी पैरवियां
म्हे नाचांला पेहर पैंजणियां
थां नै घणी घणी बधाइयां
देवै परदेश रा लोग नै लुगाइयां।

म्हे छां दस किरोड़ राजस्थानी
म्हे बोलां दूजां री बाणी
म्हारा टाबर भूल्या म्हारी पिछाणी
म्हे जाणां‌ म्हे हां पढ्योड़ा‌ सूवा
जिका री भाषा है अणजाणी
म्हे चौंतीस सांसद राज रा
एकै पाछलै महाराज नै
चुणै भेज्या है परदेस रै काज नै
थां सगला मिल नै दिलाज्यो
म्हारी राजस्थानी नै माणता
जे थे करस्यो म्हारी पैरवियां
म्हे नाचांला पेहर पैंजणियां
थां नै घणी घणी बधाइयां
देवै परदेश रा लोग नै लुगाइयां।

राजस्थान छै मोटो परदेस
फेरूं भी म्हे माणस बेजुबान रा
सूण्यो है नेपाल देश है फूटरा
दे राखीहै राजस्थानी नै बीं माणता
अबकै मत चूक जा‌ज्यो थे
म्हानै थास्यूं‌ है बडी उम्मीदड़्यां
जे थे करस्यो म्हारी पैरवियां
म्हे नाचांला पेहर पैंजणियां
थां नै घणी घणी बधाइयां
देवै परदेश रा लोग नै लुगाइयां।।
It is a humble request to all MPs from rajasthan  for seeking the recognition of Rajasthani language from the govt of india on the occassion of the un-opposed election of former prime minister sh. MannMohan Singhji for Rajya Sabha from Rajasthan
Aug 2019 · 289
मां है ना
Mohan Jaipuri Aug 2019
वैसे तो अभी वक्त नहीं है
तथ्य और पथ्य जानने का
कुनबा तेरा सशक्त नहीं
मोल है उसका आने का।
एक बात शाश्वत है
जोखिम तभी लो
जब हो कुछ पाने का
तपे हुए सोने पर से विश्वास
ना कभी डिगाने का।
नतीजे जो भी हो
सीख मिलेगी‌ बढने की
खुश किस्मत होते हैं वो घर
जहां मां के हाथ कुंजी है
तुम्हारी समझ को मानना
यही तुम्हारी पूंजी है।
Mohan Jaipuri Aug 2019
पांच अगस्त
दो हजार उन्नीस
सरकार वही
काम उत्साही
भारत जनमानस की
आशा पूरित भयी
बेहतरीन तैयारी
सब पर भारी
मिट गया नासूर
घाटी की फिजा में
आया नया शुरूर
आतंक का मगर सदमे में
आंसू दिखाए किसे
जो थी आवाज
वह पड़े थे घिसे
अब खिसियानी बिल्ली
खंबा नोचे
नया इतिहास
नया नक्शा
एक हुआ झंडा
एक सा डण्डा
नए निवेश की
खुल गयी राह
अब कश्मीरी लौटेंगे
अपने पुरातन गृह
नये चिराग
नये छिनार
करें सुविचार
एक स्वर में बोलें
धन्य हो भारत सरकार।।
Jul 2019 · 148
Sniffers
Mohan Jaipuri Jul 2019
some people
Arrive uninvited
Try to smell
Home invironment
Express their worries
And leave their comment
Talk about the Lunar vehicle
But suggest your house is
as if kashmir in trouble
Their ten minute content
compromises whole day
My lifeless thoughts
are filled with blood sway
Mohan Jaipuri Jul 2019
व्हाट्सएप पर मैसेज पढ़ा
फिर जाना करके ट्रिन
आज नया रोल निभाया
सुखद है आज का दिन
अनन्या एग्जोमी करती है
असम बाढ़ के लिए काम
ना रुपए ,ना गहने
इकट्ठा करती सामान आम
चार किलो कपड़े भेजे
पाया खुशी का मुकाम
मनुष्य वही है
जो मुश्किल को समझे
और झटपट दे अंजाम
थोड़ा सा दूर रख दो
सिर्फ अपने लिए जीना
फिर देखो मुश्किल नहीं
खुशियों को ढूंढना
रोज-रोज नहीं आते
ऐसे कुदरती तूफान
रख लो‌ थोड़ा सा
मानवता का भी ध्यान।
Ananya Axomi (Assamese ladies association) is a womens group is collecting clothes, medicines, soaps, surf, senetary pads, odomos etc for assam flood hit persons at gurgaon.
Jul 2019 · 146
सावन
Mohan Jaipuri Jul 2019
सावन महीना ऐसे आए
जैसे किशोरावस्था
कहने में महीना है
पर है अलग व्यवस्था
कल तक जो सूखा था
आज हो गया सरस
कल तक सब निराशा थी
आज चारों और है हर्ष।

सावन की घटायें
जैसे किसी तरूणी के बिखरे केशु
सावन की फुहारें
जैसे प्रबल भावनाओं की‌‌ हिलोरें
सावन की बयार
जैसे प्रेयसी का इकरार
सावन में शिव आराधना
जैसे कोई प्रेम गीत लिखना
सावन के मेले
जैसे मन के उजाले
सावन की शीतलता
जैसे पहले प्यार की पवित्रता
सावन‌ में गर्जन
जैसे मन की फिसलन
सावन का सौंदर्य
जैसे किसी तरुणी का कौमार्य।

सावन में सब ओर सृजन है
सावन उत्थान का नाम है
सावन साधना का महिना है
सावन शिव को प्रिय है
शिव सदा अटल है
अत: सावन‌ प्रकृति की
अखंडता का प्रतीक है।
Jul 2019 · 139
Search of a garden
Mohan Jaipuri Jul 2019
Every style is visible
Every call is payable
Nothing found sacred
This makes annoyed
Finally became intolerable
After so much unavoidable
Wish the spring to tell
the address of a garden
B'coz every body here is a toy
made of unseasoned sand
and without an visible warden.
Jul 2019 · 141
WP Day: Bizzare facts
Mohan Jaipuri Jul 2019
Before thirty years
We were five thousand million
Today we are seven thousand
Seven hundred million
Senior citizen are more than
Five year children
By next thirty years
Senior citizens will get
Doubled to children
What a bizzare scene we will see
Where grand fathers will be
More than grand children

Today north is shallow
While south is dense
Blonde and brunette stable
while browns are rising
Indian marriages losing
Caste & religion clutching
,
Mohan Jaipuri Jul 2019
हृदय यूं चिंगारी लगे
अब वर्षा भी खारी लगे

वर्षा आई चाव से
भीगा तन मन सारा
निर्लज्ज कड़के बिजली
कांपे रूह ज्यों बाढ
में बहती कोई नैया
घर आंगन घूमता लगे
हृदय यूं चिंगारी लगे...

पड़-पड़ बूंदों की आवाज
जैसे प्रेम संगीत नायाब
वल्लरियां जब पेड़ों से लिपटे
आलिंगन का इशारा सा‌ लगे
हृदय यूं चिंगारी लगे...

काली घटाएं ऐसे छाई
दिन को ही अब रात बनाई
धड़ धड़ अब हृदय धड़का
कैसे होगा अब अगला तड़का
सारा माहौल दुश्वार लगे
हृदय यूं चिंगारी लगे...

प्यारे मोर पपीहा बोलें
ये पक्षी भी मन की गांठ खोलें
प्रिया हो तो हम भी डोलें
अपने हृदय की वाणी बोलें
हृदय यूं चिंगारी लगे...
Mohan Jaipuri Jul 2019
उड़ गए सबके टीन टप्पर
इस मोदी की आंधी में
सही समय पर दे इस्तीफा
दिल जीत लिया राहुल गांधी ने

मोदी - शाह की चतुराई में
अमेठी जीत ली स्मृति ईरानी ने
खोने को अब बचा ही क्या है
यह बात समझ ली भाई ने
सही समय पर दे इस्तीफा
दिल जीत लिया राहुल गांधी ने

कांग्रेस मुक्त भारत ना बना
यह बात जाती है भारत की भलाई में
मोदी जी को यह सम्मान मिल ही गया
2019 को बदल दिया राहुल की विदाई में
स्वच्छ हृदय ,विनम्र स्वभाव,
समय के साथ परिपक्वता ग्रहण कर ली राहुल गांधी ने
सही समय पर दे इस्तीफा
दिल जीत लिया राहुल गांधी ने

नए घोड़े, नए सरदार
अब आएंगे मैदान-ए-जंग में
वक्त का तकाजा है
यहां किसको रहना है एक रंग में
राजनीति हो या समाज
यहां कौन टिका है एक ही ढंग में
सही समय पर दे इस्तीफा
दिल जीत लिया राहुल गांधी ने।
Mohan Jaipuri Jul 2019
सफेद एप्रन पहनकर
मरीजों का मसीहा आता है
कितना भी क्यों ना हो दु:ख मरीज का
उसके आने से वह विश्वास से भर जाता है
उसके छू लेने से जादू सा हो जाता है।

अक्सर कलाकार कहते सुने जाते हैं
पात्र में जान फूंकने को पात्र बनना पड़ता है
फिर पात्र ही बनकर जीने लगते हैं
सोचो यदि डॉक्टर ऐसा कहने लग जाए
फिर क्या हाल दुनिया के होने लग जाए
जिसके आने से उम्मीद ही‌ उम्मीद छा जाए।

मरीजों का दर्द अनुभव करते करते
शायद कई बार करते होंगे
मरीज जैसे दर्द का अनुभव
ना कभी चेहरे पर इसका आभास होने देते
ना कभी कार्य की नाप का अनुभव कराते
ना कभी उनके कार्य की कीमत बताते
बस जल्दी ठीक हो जाओगे इतना कहते जाते
चारों तरफ उम्मीद की किरण हैं फैलाते ।

शुक्र है परमात्मा का कुछ लोगों को
महान सेवा कार्य में उतारते हैं
जो दिन रात जीवन बचाने में लगाते हैं
हम आज डॉक्टर दिवस पर उनका
सौ सौ बार आभार व्यक्त करते हैं।।
Mohan Jaipuri Jun 2019
स्कूल के लिए पाटी-भरता दिलाना
मास्टर जी के लिए दूध भिजवाना
रूठने पर गाल पर थप्पड़ लगाना
रात को फिर साथ लाड़ से सुलाना
स्कूल‌ के‌ लिए नये जूत्ते दिलाना
कहां है अब वैसा जमाना
पिता का रोज सानिध्य पाना
वर्षा ऋतु में हल चलाना
नाश्ते में गुड़वानी के लड्डू खिलाना
धूप में पगड़ी की छांव में चलाना
रात्रि में घी-खीच का भोज खिलाना
कहां है अब वैसा जमाना
पिता से‌ शाबाशी पाना
कॉलेज के दिनों के वो विवाद
देते थे अनगिनत जवाब
वो उनका "जितनी चादर,
उतने पैर फैलाना"की नसीहत देना
अंततः है किशोर जिद के आगे
विवाद में हथियार डालना
देता था हजारों प्रेरणा और
साबित हुआ सशक्त बनने में साधना
कहां है अब वह जमाना
पिता से स्वस्थ विवाद करना
गृहस्थ जीवन में पिता बिना समान नहीं
उनकी आशीष के बिना उत्थान नहीं
पिता है ज्यों नीम का पेड़
जीभ से कड़वा पर लाभ अनेक
जो चले पिता की सीख
उनके घर की अलग है रेख
कहां है अब वह जमाना
और पिता के शब्दों की ईख।
Jun 2019 · 172
Orgy of June
Mohan Jaipuri Jun 2019
June is going with its devastating heat
Life is difficult in this entire gamut
Skin became dry
So are the eyes
Desert summer is without moist
Heat strokes don't take rest
Some wear turban on head
Others hide it under a hat
Lemonade, bel juice
Give some respite
Cooler , AC don't give cool breeze
Eating and sleeping habits are at seize
Windstorms break leafless trees
It is difficult for pets to even breathe
Whether it is a goat or a small sheep
All lives feel helpless in tolerating
this Sun's long anger
Earth is calling to the god of rain to become now a big game changer.
May 2019 · 619
The height of richness
Mohan Jaipuri May 2019
A rural lady
With her ten year old baby
Comes in the market
Wearing old chappal in feet
and ghaghra- lugdi on body
While daughter in salwar-suit
Both are walking on the road
Without any fear of heat strokes
of forty five high temperatures
Looking at a confectionery shop on the way
Child's heart is tempting
Mother understands the matter of her mind
Without worrying about her poverty
She bought her a "kachori" for ten
Baby takes "kachori" in her hand
and walks with pride n all smiles
Soon baby starts eating
the "kachri " during moving on their way
It is the beauty of childhood
Which do not see the place
Just finishes the purse of mind anywhere it finds a space
This is the thing that shows the height of the relationship
That makes parents god for children
So maybe God is also pleased
Because in the summer we
avoid eating oil made items
On the other hand mother feeding goodwill probably do not harm health
Rupees Money Jewelry Clothing Is not anything
Only mother is everything
Winter heat rain can't break
the mother's protection
Because mother's love is pure
supreme of the super
Which is formidable
to every weather and obstacle
May 2019 · 132
Drama of renewal
Mohan Jaipuri May 2019
Leaders become crazy
at the time
when there is nothing to do
And luck remains closed in EVMs
as counting is due
Media creates virtual heats
Then they start big feasts
And prepare target lists
Seeing them together
Seems as if it is
Confluence of rivers
But seeing their motives reminds
us immorality of devils
They never accept the truth
Nor they refrain from telling lies
Just create new conjures up
and false frames build up
Show to be as a new saviour
And begin to start new ties up
This brings them fresh
Crop of note or support to ripe up
While Common man watches
these plays
And starts to behave
as if he had forgotten
all their promises
Mohan Jaipuri May 2019
नेता उस समय बहकता है
जब करने को कुछ ना होता है
किस्मत ईवीएम में बंद होती है
और गिनती आसन्न होती है
मीडिया आभासी गुबार बनाता है
तब दावतों का अंबार शुरू होता है
इनका मिलन देख‌ के लज्जा से
शरमा जाये नदियों का‌ संगम
इनके मन की भावना देख
लज्जा जाये लंकापति रावण
ये ना कभी सच स्वीकार करते हैं
ना झूठ से आजीज आते हैं
ना कभी समर्पण करते हैं
बस नए स्वांग रचते हैं
दो-चार झूठे फंसाद करते हैं
उसी से नए-नए लगने लगते हैं
इनके फन की फिर से
जय जयकार होने लगती है
फिर नोट हो या वोट हो
उसकी फसल कटती है
आम आदमी देख ये नाटक
दुबका दुबका रहता है
सब कुछ देख सह कर भी
हमेशा अनजान बना ही रहता है।
May 2019 · 115
Our Experiences
Mohan Jaipuri May 2019
Sometimes sneaking into the fields
to steal watermelon and plums
Sometimes bring water from the well and drink when the night glooms
Sometime dangling with buses feels like a big sweep
Sometimes sleep on the luggage seat in second class rail compartment
feels very sweet
Sometimes even planes do not suit
Sometimes waking up in the morning
and sleeping again
But sometimes we can't sleep
even for a moment
Sometimes reading in the library
is not our purpose
But sometimes even at the cinema hall
we repeat pages of a book
Sometimes eating dry bread with onions makes us happy
While sometimes various kinds
of luxury food makes us unhappy
Sometimes it makes angry with self
While sometimes we love others without any check
Sometimes we live happily under
a mere ceiling fan in small cell
Sometimes It's hard to stay in luxury AC suit
Sometimes it feels as if we can't live a moment without a companion
While sometimes it goes all alone
Life moves on in every situation
Sometimes it is for self
while sometimes for others
Life is the struggle with self more than with others
This is what makes
our life as if 'it is a toy'.
May 2019 · 104
Sibling shares a battle
Mohan Jaipuri May 2019
Brother - sister's combined battle
with amazing passion and
thoroughh planning
in this bizarre war of democracy
Brother plans the political acts
While sister plays her roles
on the issues of farmers
Laborers small traders &
Unemployment as well
The promise of" NYAY" is
taken hand-in-hand in this
environment of Plutocracy
Present dispensation
has lost its line of action
And talks as if suffered
from acute recession
The Throne is sure to go
At least shave the
"Words of Shame" show.
Mohan Jaipuri May 2019
जज्बात तो जज्बात होते हैं
इन पर हमारा नियंत्रण नहीं
गर हो जाए कोई हमसे चूक
तो तुम देना गुस्सा थूक
आज एक चीते की शादी की सालगिरह है
उस को" विश "करने की चुनौती है
है चिता यह बड़ा अलबेला
जिसकी नहीं है अन्य मिसाल
कद में यह है पांच फुटिया
पर बोली से मचाता है धमाल
दुनिया की कोई ऐसी चीज नहीं
जो इसने कभी चखी नहीं
सूरज की तरह घूम घूम कर
दुनिया की सैर करता है
शिव बाबा की तरह
अपनी मस्ती में तांडव करता है
नहीं किसी की भाषा सुनता
नहीं किसी नियम से बंधता
हर एक के साथ बस
अपने ही तरीके से पेश आता है
इस की धर्मपत्नी को ढेरों सलाम
जो सचमुच में होंगी कमाल
आओ मिलकर चीते को ढूंढे
फिर पेश करें बधाइयों की मिसाल।
Mohan Jaipuri May 2019
अगरिया का नमक उत्पादन
बड़ा निष्ठुर है यह रण का आंगन
चाहे हो पानी बांधना
या हो नमक बुहारना
यह काम खूबसूरती से
करती हैं गुजरात की ललना
बदले में पाती हैं
मर कर भी त्रासद भरी दुर्घटना
धड़ तो जल जाती है
पर पड़े पैरों को गाड़ना
कब आयेगा इनका
मजदूर दिवस सुहाना

अब चाय बागानों की सुनो कहानी
जो फिल्मों में दिखे रूहानी
वहां महिलाएं पत्तियां तोड़ती हैं
पर पत्तियां इन की अंगुलियां फोड़ती हैं
आठ घंटे के खड़े काम से
थककर चूर हो जाती हैं
नींद के लिए सुलाई
इनकी संगिनी हो जाती है
काश !इनकी व्यथा सुनने
कोई मजदूर दिवस आ जाये
और कोई राहत इनको दे जाये

नंदूरबार के मिर्ची उद्योग में
दिखती हैं रंग-बिरंगी जनानीयां
इनकी भी कुछ इतर नहीं‌‌ हैं कहानियां
ना‌ जलन की परवाह
ना‌ मिर्ची की धांस
बस एलर्जी बन‌ जाती है
उम्रभर इनके लिए एक फांस
काश! कोई मजदूर दिवस
इनके लिए भी ले जाए
कोई राहत की आस।
Apr 2019 · 140
Thank you girlfriend
Mohan Jaipuri Apr 2019
Thank you girlfriend
A simple sentence
with a big sense
Seems simple
but difficult to say
Those who have courage
only can go say.
Kanishak topped UPSC exam
This is a good news
But he gave credit of success
to his girlfriend
This is a great news
This is a respect to
unseen & unspoken power
always behind you
Who remains more close to you
in every step than even you
But never acknowledged
with kind words due
Thank you Kanishk
for giving her due
As it is also credit to
millions of ladies
Who remain with all of us
But none of us acknowledge
with such kind & generous.
Apr 2019 · 152
If a parrot were a man
Mohan Jaipuri Apr 2019
Every morning in my backyard
There been many parrots on a tree
They wake up me by their tweet
This makes my morning very sweet
When I go out with their birdseed
They start making noise
and hovering around
But none of them come down
alone to feed on birdseed
Instead they come together
to get on feed
This makes me feel ashamed of men
who have so narrow and selfish wit
And take away everything
without care for others a bit
Mohan Jaipuri Apr 2019
प्यार जब करना ही है
तो उससे करो
जो हो पाकीजा
जिसकी आंखे बोलती हों
होंठ गुलाब की पंखुड़ी से हों
खुलें तो खिल-खिलाते हों
चेहरा नूरानी हो
वक्र आकृतियां तूफानी हों
बस ध्यान रखें
गुलाब की संगत कांटो की होती है
सुंदर स्त्री नखरीली होती है
औकात अपनी परख लो
उसके बाद फैसला लो
चल पड़ी तो रंगीन जिंदगी
वरना खूबसूरत बंदगी
और बंदगी लाएगी अद्भुत संजीदगी।
Apr 2019 · 279
Outlandish headgear
Mohan Jaipuri Apr 2019
On the land of God
Starts a great war
For Supremacy of democracy
May there be end of hypocricy
What can be tender than
Crown of flowers
Sword of flowers
Attacks of words
Like that of Shashi Tharoor
If public approve
It will be a landmark move
Let's wait till 23 rd May
Till then our good wishes stay.
Mar 2019 · 1.3k
Indian polity
Mohan Jaipuri Mar 2019
It is not a game of Hide and Seek
rather it should be considered at peak
Yesterday those were secular
today have become rightists
Amazing game is Indian polity
Having not any type of quality
Representative of more than thousand millions
have no any party loyalty
What role do you expect to play
from such members of parliament
Who change their loyalty
Every party promises laptop,cycle and cash type temporary toffee
But don't have firm plan to curb
unemployment, inflation and corruption seen in abundant quantity
Voters are helpless in selection of right candidates
Where there is self-interests clearly visible to their daily updates
It is for great indian voters to
learn them right lessons
To safeguard indian democracy
and Indian polity
Mar 2019 · 98
Thought is all
Mohan Jaipuri Mar 2019
Today heard an audio and
Knew two role players well
One side dramatic flirts
and excuses by a male for share
Other side sound strike on it
by a genuine female for care
Stunned I have gone
being beyond my imagine
It made me understand
How much a family
on a woman depend upon
How she hides her
own pains and ironies
Side by side repairs
the other women's miseries
Alas! men understand
women well
and adopt women's
thoughts tooth n nail
Every home may be a heaven
Every child may be a good citizen.
Mar 2019 · 131
Sense of colour
Mohan Jaipuri Mar 2019
Red ,yellow ,blue and green
Today many colours seen
But our heart should be white
to recognise evil thoughts fight
Thus let us paint it with white
to prosper truth,peace n light
This will make true sense of holi
Otherwise we are all in mere folly
Mohan Jaipuri Mar 2019
मैं भारतवर्ष की बेटी हूं
अपने फैसले खुद लेने के लिए
हमेशा से ही‌ तरसती हूं ।
जमाने ने बहुत दिए सितम मुझे
कभी बना कर गांधारी
आजीवन लाद दी मुझ पर
मेरे पति की लाचारी
कभी बना कर द्रोपदी
जुए में दांव पर लगा दी
कभी मोरध्वज राजा की कहानी सुना
आजीवन अयोग्य संग बांध दी
सीता,सावित्री, अनुसूया के नाम पर 
   मैं कितनी ही बार मर मिटी हूं।
अपने फैसले खुद लेने के लिए
हमेशा से ही‌ तरसती हूं ।

सामाजिक परम्पराओं के नाम पर
अनगिनत बार मैं छली गई
जमीन, जायदाद और बराबरी
के अधिकारों से वंचित रखी गई
मैं हूं नदी, न रुकने वाला सफर हूं 
चाहे रास्ते कितने भी पथरिले हों
घिस - घिस कर अनुकूल बनाती गई
फिर भी दुनिया के पत्थर दिलों पर
मेरी बराबरी की बात जंचती ही नही
अब तो जमाने की रफ्तार समझो
‌ बराबरी का अधिकार दे दो
बालिका दिवस के नाम पर ही सही
आज तो दिल से यह वचन दे दो
         हिम्मत है तो संबल दो
         झूठी दिलासाओं से तो पहले ही टूटी‌ हूं
         अपने फैसले खुद लेने के लिए
          हमेशा से ही तरसती हूं।।
Mohan Jaipuri Mar 2019
It is in Hindu mythology
Shiva is the god of immortality
Today is Mahashivratri
Marking it as marriage anniversary
of lord shiva and goddess Parvati
Day is celebrated with
worship of Lord Shiva
by fasting ,meditation
and performing yoga
Night is spent keeping awake
and singing devotional songs
to receive great compassions
What a nice ritual of
detoxification in India
With so much fun fair
and scientific idea.
Feb 2019 · 99
Real Roses
Mohan Jaipuri Feb 2019
Every morning
I go on a walk alone
At six I see
Some thirty boys
in red sweaters
of a destitute home
Playing in the park
they are real morning sparks
and real red roses
having all kinds
of piercing thorns around
Still they always
beaming with all smiles
and making milieu
witty and wise
Showing that
happiness does not
come from wealth
but it comes from
positive thoughts
and fighting
against all odds.
Feb 2019 · 117
LOVE
Mohan Jaipuri Feb 2019
Let's
Overrule the negative
Vibes of
Each other.
Mohan Jaipuri Jan 2019
दस साल बाद  मौका आया
जब जुकाम ने ऐसा हिलाया
आज फिर छठी का दूध याद आया
फर्क बस यह है कि उस समय अपने पास थे
आज अकेला छत को ताक रहा हूं
बीते वर्षों के कहर याद कर रहा हूं
क्यों तकलीफ में यादें नागिन सी जवां होती हैं
और धीरे-धीरे डसती हैं
क्यों मुश्किल समय में हम यादों का पीछा करते हैं
और अपनी मजबूती को बंधक बना देते हैं।
Mohan Jaipuri Jan 2019
साहित्य के बाजारीकरण से दूर
व्यर्थ भीड़-भाड़ रहित
विशुद्ध साहित्य चर्चा सहित
कल जयपुर में एक साहित्य मेला देखा
नाम समानांतर साहित्य उत्सव
पूरा भारतीय साहित्य का पोषक
भीष्म साहनी, रांगेय राघव,रजिया,
कन्हैया लाल सेठिया का उपासक
खाना खजाना और किताबखाना देख
अंतर्मन हर्षित हुआ ये साहित्य संगम देख।
एक बजे भीष्म साहनी मंच पर
एक ऐसा संवाद सुना
जिसका इस दौर में
कभी भी अनुमान न था
राजनीति भी ठग विद्या है
ऐसा कभी भान न था
परतें दर परतें खोलीं
राजनीति के कारनामों की
किसानों, वंचितों, दलितों पर
राजनीति के आघातों की
शिक्षण और खेल संस्थानों के
राजनीतिक अपहरणों की
धन्य अन्तर्मन हुआ
ऐसा पर्दाफाश सुना ।
मूर्धन्य पत्रकार नारायण बारेठ ने
चर्चा का ऐसा संयोजन किया
नेहरू से नरेंद्र युग तक
पूरा खाका खींच दिया
कार्टूनिस्ट शंकर से लेकर
गौरी लंकेश तक का
निराला सफर बता दिया
इशारों ही इशारों में
प्रजातंत्र के चौथे पिलर को
चौथा किलर बता दिया
हम भी संयोजक से
इतना कुछ प्रभावित हुए
एक चित्र हमने भी
उनके संग उतरा लिया
खुशी की सीमाएं न थी
ऐसी अद्भुत शैली थी।
Jan 2019 · 648
World Hindi Day Jan 10
Mohan Jaipuri Jan 2019
Today is world Hindi Day.
I devote a little thought on this topic with the beautiful Lines of Allama Iqbal "हिंदी हैं हम हिंदुस्तान हमारा"
And भारतेंदु हरिश्चंद्र की पंक्ति " निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल"।
The World Hindi Day is being celebrated on January 10th marking the anniversary of the first World Hindi conference which was celebrated on 10th January 1975 and Was chaired by the then PM Smt. Indira Gandhi. The purpose of World Hindi Day is to promote the Hindi on the world Arena.
Officially the World Hindi Day Was commenced on 10th January 2006 by the then PM Dr.Manmohan Singh.
I am writing some lines about the beauty and nature of the Hindi language on this auspicious occasion.

हिंदी में वही लिखा जाता ,
जो जुबान से बोला जाता।
हिंदी में भाव है भारतीयता का
जैसे पट्टी- बरते का
या साड़ी - पगड़ी का
या फिर सब्जी- रोटी का।
हिंदी में भाव है खेलों का
जैसे होकी-छड़ी का
या चील-झपट्टे का
या फिर रस्सा-कशी का।
हिंदी में भाव है संगीत का
जैसे ढोल - ताशे का
या तबले- बाजे का
या फिर बीन-बांसुरी का।
हिंदी में भाव है रिश्तों का
जैसे छोटे - बड़े का
या मर्द -लुगाई का
या फिर आप- अपनत्व का।
हिंदी में भाव है सच्ची सीख का
जैसे ज्ञान -विज्ञान का
या अखबार - किताब का
या फिर आचार -विचार का।
हिंदी में भाव है मौसम का
जैसी सर्दी- गर्मी का
या बारिस- सूखे का
या फिर अकाल- जमाने का।
हिंदी में भाव है नैतिकता का
जैसे साधु- संत का
या राजा- रंक का
या फिर ज्ञानी- मूर्ख का।
हिंदी में भाव है सहजता का
जैसे सीधे- सरल का
या मीठे - खट्टे का
या फिर लंबे- नाटे का।
Mohan Jaipuri Jan 2019
सन् 2000 ,साल अट्ठारह,
मई माह , तपत पठारी आंचल,
ईश्वर कृपा यों हुई,
देखा मराठवाड़ा प्रांचल ।

अजन्ता की बौद्ध गुफायें,
जिनकी पेन्टिंग कहीं न पायें,
मूर्तियां मुंह यों बोलें,
 जैसे जीवनसार बतायें।
यू- आकृति मे बनी गुफायें,
जीवन व्याधि का कारण बतायें।।
एलोरा का कैलाश मंदिर,
आर्किटेक्चर का गुरूशिखर।

शिव की स्थली ऐसी भाई,

  नजरें बारम्बार दौड़ाई ।
खेतों में  बैल जोते देखे,

 कोटन, कोर्नसीड बोते देखे ,

छोटे- छोटे पानी के ह़ोद देखे,

कम पानी मे खेती के कमाल देखे।

लोग काफी व्यस्त देखे,

फिर भी बहुत शालीन दिखे ।।

धन्य मराठवाड़ा, धन्य लोग,
जिनके सुन्दर हैं उद्योग।
जगह का यह  असर रहा,

 बेमिशाल सफर रहा।।
Next page